राधाकष्णन के विचारों को आत्मसात करने पर बल

मिर्जाचौकी : मध्य विद्यालय में वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया. केक काट कर शिक्षकों का आशीर्वाद लिया. वहीं शिक्षक उज्ज्वल बनर्जी ने बच्चों से डॉ राधाकृष्णन के विचारों को आत्मसात करने की अपील की. अवसर पर प्रधानाध्यापक भिखारी साह, शिक्षक बालेश्वर भगत, छविलाल पासवान, श्रवण महावर, उज्ज्वल बनर्जी, […]

मिर्जाचौकी : मध्य विद्यालय में वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया. केक काट कर शिक्षकों का आशीर्वाद लिया. वहीं शिक्षक उज्ज्वल बनर्जी ने बच्चों से डॉ राधाकृष्णन के विचारों को आत्मसात करने की अपील की. अवसर पर प्रधानाध्यापक भिखारी साह, शिक्षक बालेश्वर भगत, छविलाल पासवान, श्रवण महावर, उज्ज्वल बनर्जी, छात्रा अमृता कुमारी, काजल कुमारी, निशा कुमारी, दीपक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

वहीं मंडरो. प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया. मिर्जाचौकी उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक बालेश्वर भगत ने कहा कि राधाकृष्णन सच्चे विचारधारा के प्रखर विद्वान थे. उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नया टोला में बच्चों ने केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >