विद्युत कार्यालय के समक्ष हंगामा

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरारी व मिर्जापुर में अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने बरहरवा झिकटिया रोड स्थित विद्युत कार्यालय पहुंच कर हंगामा मचाया. उपभोक्ता सुधीर मंडल, अरुण मंडल, दीपाली मंडल, सेफाली मंडल, रूनिया मंडल, जयंती मंडल, महादेव सिंह, यशोदा मंडल, त्रिलोकी मंडल ने बताया कि शाम ढलते ही गांव में लो […]

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरारी व मिर्जापुर में अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने बरहरवा झिकटिया रोड स्थित विद्युत कार्यालय पहुंच कर हंगामा मचाया. उपभोक्ता सुधीर मंडल, अरुण मंडल, दीपाली मंडल, सेफाली मंडल, रूनिया मंडल, जयंती मंडल, महादेव सिंह, यशोदा मंडल, त्रिलोकी मंडल ने बताया कि शाम ढलते ही गांव में लो वोल्टेज की शिकायत शुरू हो जाती है. समय पर बिजली बिल नहीं भेजा जाता है. बरारी का ट्रांसफॉर्मर कई माह से जला है. लेकिन पहल नहीं हो रही है.

ग्रामीणों ने आवेदन विद्युत विभाग कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी को दिया. कार्यालय में सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के नहीं रहने के कारण उपभोक्ता की वार्ता कर्मचारी से ही हुई. कर्मचारी के आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए. इधर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त हुआ है. पहल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >