दियारा में वज्रपात से किसान की मौत

साहिबगंज : सदर प्रखंड के शोभनपुर दियारा में सोमवार को दोपहर 12 बजे वज्रपात से खेत में काम कर रहे शोभनपुर भट्ठा निवासी दयाराम यादव (40) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वज्रपात से पहले दयाराम अचेत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, […]

साहिबगंज : सदर प्रखंड के शोभनपुर दियारा में सोमवार को दोपहर 12 बजे वज्रपात से खेत में काम कर रहे शोभनपुर भट्ठा निवासी दयाराम यादव (40) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वज्रपात से पहले दयाराम अचेत हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, विनोद यादव, संदीप यादव सहित दर्जनों लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने जांच कर दयाराम को मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >