बंद हो डीलरों की मनमानी

विरोध. समाहरणालय के समक्ष झाविमो ने दिया धरना, कहा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने समेत पंाच सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा साहिबगंज : तालझारी प्रखंड समेत जिले के सभी प्रखंडों के डीलरों के विरुद्ध अविलंब जांच करने, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने एवं तालझारी व राजमहल प्रखंड में […]

विरोध. समाहरणालय के समक्ष झाविमो ने दिया धरना, कहा

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने समेत पंाच सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड समेत जिले के सभी प्रखंडों के डीलरों के विरुद्ध अविलंब जांच करने, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने एवं तालझारी व राजमहल प्रखंड में डोभा निर्माण योजना की जांच समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सूर्यनारायण हांसदा ने कहा कि तालझारी प्रखंड के करणपुरातो पंचायत समेत अन्य इलाकों में डीलर अपनी मनमानी चला रहे हैं.
कई माह से लाभुकों को अनाज नहीं दिया गया है. पूरे प्रखंड में बिचौलिया हावी है. श्री हांसदा ने कहा राज्य सरकार अपनी वाहवाही में डूबी हुई है. उसे जनता व राज्य के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं जिलाध्यक्ष आरके यादव ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. शिक्षा व विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है.
धरना कार्यक्रम के पहले झाविमो कार्यकर्ताअों ने स्टेशन चौक से रैली निकाली. जो ग्रीन होटल चौक, कॉलेज रोड, पूर्वी रेलवेे फाटक, बांझी रोड, पुलिस लाइन होते हुए समाहरणालय पहुंची. जहां धरना प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय शिष्टमंडल राज्यपाल के नाम डीसी डॉ शैलेश चौरसिया को ज्ञापन सौंपा. अवसर पर राजीव चौधरी, लक्ष्मण रविदास, अनिल यादव, नौशाद आलम, विष्णु यादव, गुड्डू सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >