महिला की हत्या व पुलिस पर हमला का मामला
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव में बीते शनिवार को भिक्षाटन करने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन किसी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार मीरनगर गांव में गिरफ्तारी के लिये पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसार, सअनि संजय सिंह, रमेश कुमार, कैलाश प्रसाद एवं नवल किशोर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इलाके में लगातार छापेमारी की जारी रही है.
चार लोगों को भेजा जेल
राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कुछ दिन पूर्व मीरनगर गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के मामले में नामजद आरोपित छक्कु मंडल, माला देवी, असराउल शेख एवं गोविंद मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है. विदित हो कि महिला हत्या, पुलिस पर हमला करने तथा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर राधानगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज थे. जिसमें 34 नामजद व 2500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
