खेत में मिला अज्ञात शव, दहशत

पांच दिन पूर्व हत्या कर शव छिपाने की आशंका साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा में नाथे यादव के बाजरा के खेत से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शनिवार को एक अज्ञात शव को निकाला गया. जानकारी के अनुसार नाथे यादव के बाजरे के खेत में शव के गाड़े जाने की सूचना स्थानीय लोगों […]

पांच दिन पूर्व हत्या कर शव छिपाने की आशंका

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा में नाथे यादव के बाजरा के खेत से मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शनिवार को एक अज्ञात शव को निकाला गया. जानकारी के अनुसार नाथे यादव के बाजरे के खेत में शव के गाड़े जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना को दी. जिसके बाद अंचलाधिकारी रामनरेश सोनी की उपस्थिति में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गाड़े गये शव को निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
नहीं हो सकी शव की पहचान :
बाजरा खेत से निकाले गये शव की पहचान पोस्टमार्टम कराने के बाद तक नहीं हो पायी थी. पुलिस व प्रशासन का कहना है कि शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >