जमीन विवाद में मारपीट, युवक घायल

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा गांव में रविवार की देर शाम को जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल कसवा निवासी दिवाकर मंडल 28 वर्ष को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. सिर में अत्यधिक जख्म होने के कारण प्राथमिक इलाज […]

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा गांव में रविवार की देर शाम को जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल कसवा निवासी दिवाकर मंडल 28 वर्ष को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. सिर में अत्यधिक जख्म होने के कारण प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया है. एएसआइ गणेश सिंह मौके पर पहुंच कर घायल का फर्द बयान लिया. घायल ने बताया की गांव के ही दिनेश मंडल, बिक्रम मंडल, राजीव मंडल व छोटू मंडल ने मारपीट कर घायल कर दिया . मामले को लेकर राजमहल थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >