सेविका पर जाली हस्ताक्षर कर राशि निकासी का आरोप

डीडीसी को पत्र लिखकर की गयी है मामले की जांच की मांग साहिबगंज/बोरियो : खैरवा पंचायत समिति के सदस्य हना टुडू ने शुक्रवार को डीडीसी नैन्सी सहाय को पत्र लिखकर बोरियो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचातय, रणचरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पर जाली हस्ताक्षर से राशि निकासी करने का आरोप लगाया है. पत्र […]

डीडीसी को पत्र लिखकर की गयी है मामले की जांच की मांग

साहिबगंज/बोरियो : खैरवा पंचायत समिति के सदस्य हना टुडू ने शुक्रवार को डीडीसी नैन्सी सहाय को पत्र लिखकर बोरियो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचातय, रणचरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पर जाली हस्ताक्षर से राशि निकासी करने का आरोप लगाया है. पत्र में 6 मई 2015 से 6 जून 2017 तक संबंधित रजिस्टर पोषाहार वाउचर में जाली मोहर व हस्ताक्षर का प्रयोग करते हुए सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है. यह गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले की जांच कर उक्त सेविका के विरुद्ध कानूनी करने की मांग की है. पंसस हना टुडू ने बताया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण क्षेत्र के लोगों को केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है. इस संदर्भ में डीडीसी नैन्सी सहाय से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >