आधा दर्जन गावों का संपर्क टूटा

गंगा का जलस्तर . 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी लाल निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है. जल स्तर बढ़ने से दियारा में दहशत है. साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा उफान पर है. गंगा के जलस्तर 24 घंटे में 11 सेमी बढ़ा है. वहीं बढ़ते जल स्तर के कारण […]

गंगा का जलस्तर . 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

लाल निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है. जल स्तर बढ़ने से दियारा में दहशत है.
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा उफान पर है. गंगा के जलस्तर 24 घंटे में 11 सेमी बढ़ा है. वहीं बढ़ते जल स्तर के कारण सदर प्रखंड के कारगिल दियारा, लालबथानी के मुसहरी टोला, शहमदटोला, सतभइया टोली, शोभनपुर मुसलिम टोला, छठु सिंह टोला, पासवान टोला सहित कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 27.05 मीटर मापा गया. जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 80 सेमी ऊपर व खतरे के निशान 27.25 मीटर से मात्र 20 सेमी नीचे है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे का फोरकास्ट 27.17 मीटर प्राप्त हुआ है. वहीं गंगा का जलस्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से दियारा के लोगों को चिंता बढ़ने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >