हाथमारी गांव में ऑटो पलटने से दो घायल

साहिबगंज/बोरियो : थाना क्षेत्र के हाथमारी गांव समीप कजरेल से शिवगादी जा रही ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. जिससे ऑटो में सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पातो मोसोमात 52 को दाहिने हाथ में और सुशीला देवी 40 को सिर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को […]

साहिबगंज/बोरियो : थाना क्षेत्र के हाथमारी गांव समीप कजरेल से शिवगादी जा रही ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. जिससे ऑटो में सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पातो मोसोमात 52 को दाहिने हाथ में और सुशीला देवी 40 को सिर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया ने दोनों घायलों की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >