बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा का वचन लिया

उल्लास . जिलेभर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. राखी बंधाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किया. वहीं बच्चों […]

उल्लास . जिलेभर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार

जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लंबी उम्र की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया. राखी बंधाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किया. वहीं बच्चों में राखी को लेकर काफी उत्साह देखा गया.
साहिबगंज/मिर्जाचौकी : श्रावणी पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रक्षा व वचन लिया. साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की भी कामना की. पहले दीया जला कर भाई की आरती उतारी गयी. इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाया गया. इसके एवज में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किया. शहर के सभी मुहल्लों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों ने रक्षा बंधन मनाया.
मिठाई व पनीर की जमकर बिक्री हुई. मिर्जाचौकी प्रतिनिधि के अनुसरा मिर्जाचौकी में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. जहां बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. वही भाइयों ने भी अपने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >