सीएस ने किया सीएचसी का निरीक्षण, ड्रेसिंग कक्ष में गंदगी देख भड़के
बोरियो : सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया. ड्रेसिंग कक्ष में फैली गंदगी पर प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया को डांट पिलायी और सफाई कर्मी को तुरंत साफ कराने का निर्देश या. कहा कि परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान रखें. अस्पताल के कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. बगैर सूचना के गायब छह कर्मी गीता देवी, रीता मजुमदार, मग्दालिना मुर्मू,
प्रवीण हांसदा, बालकृष्ण कुंवर व चंद्रकला कुमारी का वेतन काटा गया. वहीं सीएच बी मरांडी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया को बगैर सूचना के गायब होने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर शो काॅज करने का निर्देश दिया. कालाजार रोगियों के बीएचटी के संबंध में जानकारी उी. सुदूर ग्रामीण इलाकों में नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस मौके पर डॉ बीडी मुर्मू, डॉ देवेंद्र, डॉ सुदामा साह, बीडीएम अजीत कुमार राय, केटीएस मनीष कुमार टुडू, भागु हरिजन, विनोद कुमार, विनय कुमार केवट, नवो दत्ता, रंजना कुमारी, सोनू हरिजन सहित अन्य उपस्थित थे.
