साहिबगंज : 15 अगस्त तक आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत कर ले. यह बातें डीएसओ सह सदर एसडीओ अमित प्रकाश ने गुरुवार को जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक के कही. उन्होंने कहा कि मैनुएल अगर कोई दुकानदार बांटते हुये नजर आया तो दुकान सस्पेंड होगा. हर हाल में मशीन से बांटना है.
पहाड़िया गांव में जीपीएस के माध्यम से डाकिया योजना के तहत ही बांटने का निर्देश दिया. खाद्दाम को ऑनलाइन था. ऑफलाइन ही बाटना है. इस अवसरपर एमओ शंभुनाथ गुप्ता, एजीएम पी कुमार सहित सभी प्रखंडों के एमओ उपस्थित थे.
