पुलिस ने छह शराब भट्ठियां तोड़ी सैकड़ों लीटर शराब किया नष्ट

मुसाबनी : थाना प्रभारी सुरेश लिंडा के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को धोबनी नाला व आसपास में छापामारी कर करीब आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए रखे गये जाबा व सैकड़ों लीटर शराब बर्बाद कर दिया. धोबनी नाला व तालाब के आस पास पुलिस […]

मुसाबनी : थाना प्रभारी सुरेश लिंडा के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को धोबनी नाला व आसपास में छापामारी कर करीब आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए रखे गये जाबा व सैकड़ों लीटर शराब बर्बाद कर दिया. धोबनी नाला व तालाब के आस पास पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ा. इस अभियान में सअनि राम विनय सिंह व जवान शामिल थे. थाना प्रभारी ने कहा क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. पुलिस मुस्तैदी से अभियान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >