घाटशिला विस का कार्यकर्ता सम्मेलन 20 जुलाई को, आयेंगे हेमंत व गुरुजी

घाटशिला में झामुमो का विधान सभा स्तरीय बैठक घाटशिला : घाटशिला के विभूति बिहार में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मुर्मू की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता 8 अगस्त को जमशेदपुर में जनसभा व शहीद निर्मल महतो के 30वां बलिदान दिवस मनाने का संकल्प […]

घाटशिला में झामुमो का विधान सभा स्तरीय बैठक

घाटशिला : घाटशिला के विभूति बिहार में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मुर्मू की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता 8 अगस्त को जमशेदपुर में जनसभा व शहीद निर्मल महतो के 30वां बलिदान दिवस मनाने का संकल्प लें. घाटशिला विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को माझी परगना महाल परिसर में होगा. समागम समारोह में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद दिशामो गुरु शिबू सोरेन,
झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सांसद, विधायक और पार्टी के वरीय नेता भाग लेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, वरीय नेता कान्हू सामंत, चैतन हांसदा, सुराई टुडू, रायसन सोरेन, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, सुभाष सिंह, मंगल सिंह, सुमित्रा हेंब्रम उपस्थित थे. संचालन जगदीश भकत ने किया. इस मौके पर प्रधान सोरेन, संजीवन पात्र, गोरांगो माहली, साधु चरण मुर्मू, सोमाय सोेरन, बाबूलाल मुर्मू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >