डीसी व एसपी ने मंडल कारा में की छापामारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गयी छापामारी साहिबगंज : सरकार के निर्देश पर डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया व एसपी पी मुरूगन ने संयुक्त रूप से सोमवार सुबह मंडल कारा में छापामारी की. पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेल सुरक्षा पर चिंता जताते हुये सभी जिलो के एसपी व डीसी को सतर्क रहने का […]

मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गयी छापामारी

साहिबगंज : सरकार के निर्देश पर डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया व एसपी पी मुरूगन ने संयुक्त रूप से सोमवार सुबह मंडल कारा में छापामारी की. पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेल सुरक्षा पर चिंता जताते हुये सभी जिलो के एसपी व डीसी को सतर्क रहने का निर्देश दिया था. समझा जाता है कि इसी निदेश के आलोक में डीसी व एसपी ने तकरीबन 40 मिनट तक जेल का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में हालांकि बीड़ी, सिगरेट, खैनी के अलावा कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. मौके पर प्रभारी कारा अधीक्षक भागीरथ महतो, जेलर व सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >