हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुए शिवालय

आस्था. सावन की चौथी सोमवारी को शिवमंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, प्रशासन ने की थी पुख्ता तैयारी अहले सुबह ही पहुंच कर भक्तों ने शिव मंदिरों में जलार्पण कर परिवार व समाज में सुख व शांति की मन्नत मांगी. इस दौरान माइक से शिव भक्ति गीत बज रहे थे. माहौल भक्तिमय बना हुआ है. […]

आस्था. सावन की चौथी सोमवारी को शिवमंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, प्रशासन ने की थी पुख्ता तैयारी

अहले सुबह ही पहुंच कर भक्तों ने शिव मंदिरों में जलार्पण कर परिवार व समाज में सुख व शांति की मन्नत मांगी. इस दौरान माइक से शिव भक्ति गीत बज रहे थे. माहौल भक्तिमय बना हुआ है. वहीं गंगा तट पर भी भक्तों का जमावड़ा दिन भर लगा रहा है. कई भक्त गंगा जल लेकर शिवगादी धाम व देवघर भी रवाना हुए.
साहिबगंज : सावन मास की चौथी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों में उत्साह कम नहीं देखा गया. सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में भक्त शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना की. इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे. शहर के चौक बाजार स्थित डाकीनाथ महादेव मंदिर, टीजी रोड स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर, स्टेशन चौक स्थित जीआरपी शिव मंदिर, घास मार्केट स्थित त्रिलोचन धाम मंदिर, गंगा घाट स्थित नर्वदेश्वर धाम शिव मंदिर, गुल्लीभट्ठा, वन विभाग परिसर, विद्युत विभाग परिसर,
पचगढ़, पुलिस लाइन मंदिर, पुरानी साहिबगंज मंदिर सहित कई मुहल्लों के मंदिर में शिव भक्तों के द्वारा पूजा की गयी. माला व विद्युत सज्जा की गयी थी. ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभी शिव मंदिरों में भोलेे बाबा भक्ति गीत बज रहा था. मंदिरों में महिला व पुरुष भक्तों की सुविधा पर भी मंदिर कमेटी के सदस्य विशेष ध्यान रखे थे. वहीं शहर के चौक बाजार, पटेल चौक, कॉलेज रोड, जिरवाबाड़ी, पुलिस लाइन चौक में फल दुकान सज गयी थी. जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सकरीगली में आपरुपि शिवलिंग में भी पूजा-अर्चना करने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
जलािभषेक कर िशवभक्तों ने मांगी मन्नतें
गंगा में शिव भक्तों ने लगायी आस्था की डुबकी
चौथी सोमवारी को भी गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. शहर के शोभनपुरभट्ठा गंगा घाट, सकुंतला सहाय गंगा घाट, बिजली घाट, पुरानी साहिबगंज गंगा घाट, कबूतरखोपी गंगा घाट व चानन गंगा घाट पर अहले सुबह से दोपहर 12 बजे तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला व पुरुष शिव भक्तों द्वारा गंगा में डुबकी लगायी. साथ ही भक्त गंगा स्नान कर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर दरिद्र नारायण को भोजन कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >