ग्रामीणों ने जताया विरोध

विडंबना. दो वर्ष से बंद है खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीणों ने नियुक्ति रद्द कर सेविका चयन की मांग की कहा, शीघ्र सेविका चयन नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन पतना : बड़ा दिग्घी पंचायत के खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में प्रधान दिनेश मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी बंद रहने पर विरोध प्रदर्शन […]

विडंबना. दो वर्ष से बंद है खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र

ग्रामीणों ने नियुक्ति रद्द कर सेविका चयन की मांग की
कहा, शीघ्र सेविका चयन नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
पतना : बड़ा दिग्घी पंचायत के खैरबनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में प्रधान दिनेश मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी बंद रहने पर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि सेविका सलोनी हेंब्रम की शादी दो वर्ष पूर्व हो चुकी है. इस कारण वह आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोलती है. दो साल से बच्चे पढ़ाई व पोषाहार से वंचित हैं. ग्रामीण संझला हांसदा, लखन कर्मकार, सदन बेसरा आदि ने कहा कि अगर जल्द ही सेविका सलोनी हेंब्रम की नियुक्ति रद्द कर नयी सेविका का चयन विभाग द्वारा नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र बंद रहने की सूचना कई बार पदाधिकारियों को दी गयी है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई पहल नहीं की गयी है.
क्या कहते हैं बीडीओ
बीडी विजय प्रकाश मरांडी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने की जानकारी सीडीपीओ से लेकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
कहते हैं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष
प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रज मोहन भगत ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र दो साल से बंद रहने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है. इसे लेकर वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र सुचारु रूप से चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >