बिना चालान के कुल 12 नाव जब्त

एसडीओ और डीएमओ ने समदा घाट पर की छापेमारी अवैध रूप से पत्थर लोड कर मनिहारी ले जाये जा रहे सात नाव पकड़े वहीं अन्य मामलों में गड़बड़ी को लेकर तीन खाली नाव भी किया जब्त छापेमारी देख भाग रहे दो नाव को स्टीमर से पीछा कर किया जब्त साहिबगंज : जिला मुख्यालय से सात […]

एसडीओ और डीएमओ ने समदा घाट पर की छापेमारी

अवैध रूप से पत्थर लोड कर मनिहारी ले जाये जा रहे सात नाव पकड़े
वहीं अन्य मामलों में गड़बड़ी को लेकर तीन खाली नाव भी किया जब्त
छापेमारी देख भाग रहे दो नाव को स्टीमर से पीछा कर किया जब्त
साहिबगंज : जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर समदा घाट पर शनिवार को गुप्त सूचना पर सदर एसडीओ अमित प्रकाश और जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें बिना चालान के पत्थर मनिहारी ले जाने के मामले में सात ओवरलोडड नाव व तीन खाली नाव को जब्त कर लिया. इसके अलावे छापेमारी देख भाग रहे दो नाव चालक को स्टीमर से पीछा कर पकड़ा. एसडीओ श्री अमित कुमार ने बताया कि कुल 12 नाव जब्त किये गये हैं. जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है. अवसर पर खान निरीक्षण आशिष काक सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात कांवरिया की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >