रिम्स कर्मी की दोहरी नियुक्ति मामले में विभाग हाइकोर्ट को भेजेगा रिपोर्ट

रिम्स के पूर्व निदेशक के पुत्र की दोहरी नियुक्ति मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। रिम्स प्रबंधन जल्द ही हाइकोर्ट को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के पुत्र ऋषभ कुमार की कथित दोहरी नियुक्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ायी है. इस मामले में रिम्स प्रबंधन विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है. प्रबंधन द्वारा तैयार रिपोर्ट को जल्द ही हाइकोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा. इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है यदि यह पुष्टि होती है कि निर्धारित पद से बिना इस्तीफा दिए ही किसी दूसरे संस्थान में योगदान दे रहे थे तो उन पर सेवा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है.


बिना इस्तीफा दिये ही निजी मेडिकल कॉलेज में योगदान दे रहे थे

जानकारी के अनुसार ऋषभ कुमार रिम्स के मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) विभाग में ट्यूटर के पद पर कार्यरत थे. रिम्स के अपर अधीक्षक ने इस मामले पर कहा कि ऋषभ औपचारिक इस्तीफा दिये बिना ही छुट्टी लेकर लखनऊ के एक निजी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के रूप में योगदान दे रहे थे.

अब तक इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ

वहीं मामले में रिम्स प्रबंधन का कहना है कि अब तक उनका इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ है. सूत्रों के अनुसार मामला पहले से ही झारखंड हाइकोर्ट में लंबित है, इसलिए रिम्स प्रबंधन अब पूरे घटनाक्रम और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अदालत को सौंपने की तैयारी में है.

रिपोर्ट में स्पष्ट किया जाएगा कि कर्मचारी की वर्तमान स्थिति क्या है?

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट भेजने की तैयारी में है. अदालत में रिपोर्ट दाखिल होने के बाद ही तय होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी. इस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया जायेगा कि कर्मचारी की वर्तमान सेवा स्थिति क्या है और प्रबंधन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गयी है.


ये भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, JPSC-JSSC की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता और छात्र आंदोलन की दी जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >