Wrestling: नेशनल आर्म रेसलिंग में रांची के सोयमजीत ने जीता कांस्य

रायपुर में एक से पांच अगस्त तक आयोजित 46वें नेशनल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में रांची के सोयमजीत पोद्दार ने कांस्य पदक जीता.

रांची. रायपुर में एक से पांच अगस्त तक आयोजित 46वें नेशनल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में रांची के सोयमजीत पोद्दार ने कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 28 खिलाड़ी शामिल हुए थे. सोयमजीत ने बताया कि मेरे वर्ग में 18 से 19 खिलाड़ियों ने पार्टीशिपेट किया था. वहीं कांस्य पदक जीतने पर मुझे अक्तूबर में यूरोप में होने वाले इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा. मैं अपनी तैयारी घर पर ही करता हूं. कोकर के रहने वाले सोयमजीत इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >