थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन्हा फॉल के समीप बुधवार को बरगद के पेड़ में फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक आधार कार्ड बरामद किया है, जिसके आधार पर मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के रहनेवाले प्रणव कुमार के रूप में हुई है. कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि (22/05/2008) के अनुसार उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष थी. मृतक के पिता का नाम टुनटुन सिंह है. उसका पता सलोना चक, पोस्ट- रेहुआ, जिला- लखीसराय, बिहार अंकित है. सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार और एएसआइ सत्येंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रणव रांची में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.