ठेला पर सब्जी बेचने वाले युवक ने की आत्महत्या

ठेला पर सब्जी बेचने वाले युवक ने की आत्महत्या

रांची : रातू रोड के देवी मंडप रोड स्थित नायक चौक के समीप पीयूष नायक के मकान में रहने वाला युवक राजा कुमार वर्मा (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ इस संबंध में युवक की मां के बयान पर पंडरा ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है़

बताया जाता है कि वह ठेला पर सब्जी बेचकर अपना व अपनी मां की जीविका चलाता था़ बताया जाता है कि मां के साथ दोपहर में खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था़ मां कुछ काम से बाहर निकली, उसी समय उसने फांसी लगा ली. मां जब घर आयी, तो राजा को फंदे से लटका देखा़ तब पड़ोसियों ने पंडरा पुलिस को इसकी सूचना दी़. राजा का अपना घर श्रद्धानंद रोड में है़

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >