जल संकट को लेकर आंदोलन करेगी युवा शक्ति

रांची में जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है.

रांची. रांची में जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है. शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि शनिवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला जायेगा. साथ ही चौक पर प्रर्दशन भी किया जायेगा. यदि इसके बाद भी विभाग के स्तर से इस समस्या को दूर करने को लेकर सक्रियता नहीं दिखायी गयी, तो मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का घेराव किया जायेगा. उत्तम यादव ने कहा कि यदि इसके बाद भी जल संकट को लेकर विभाग संवेदनहीन बना रहा, तो विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास का घेराव किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >