सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में काटू मोड़ के समीप शनिवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने दो मजदूर युवकों को रौंदते हुए मांडर की ओर फरार हो गया

प्रतिनिधि, रातू.

रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में काटू मोड़ के समीप शनिवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने दो मजदूर युवकों को रौंदते हुए मांडर की ओर फरार हो गया. हादसे में बेलांगी स्टेडियम का रात्रि प्रहरी और बूटी मोड़ पाहनटोली निवासी बलकू पाहन का पुत्र रोहन पाहन (26) की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, बेलांगी के भांदू तिग्गा का पुत्र अनूप तिग्गा (25) घायल हो गया. उसे काठीटांड़ चौक के हर्षित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक, वह खतरे से बाहर है. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दी है. वे मृतक के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग कर रहे हैं. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, एंबुलेंस को आने-जाने की छूट दी गयी है. पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक लोग सड़क पर डटे हुए थे.

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूर युवकों को रौंदाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >