प्रतिनिधि, बेड़ो : थाना क्षेत्र के खिरदा मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आ गये. हादसे में एक युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी और दूसरा घायल हो गया. मृतक की पहचान खिरदा गांव निवासी अमृत तिर्की (21) पिता जोसेफ तिर्की के रूप में हुई है. जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान डेविड कुजूर (20) पिता लॉरेंस कुजूर खिरदा गांव निवासी के रूप में की गयी. सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा, तंजीर हुसैन ने पुलिस के सहयोग एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए पीएससी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल अमृत तिर्की को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल डेविड कुजूर का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया. इधर घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बेड़ो से अपने घर जा रहे थे. वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. जिसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
