सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सिल्ली बुंडू मार्ग टूटकी नावाडीह तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सिल्ली. सिल्ली बुंडू मार्ग टूटकी नावाडीह तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक सिल्ली थाना अंतर्गत कुलसूद निवासी धूमा लोहरा के पुत्र कैलाश लोहरा (21) सोमवार सुबह अपने किसी काम से सिल्ली के पतराहातू गया था. लौटने के क्रम में आठ बजे टूटकी नवाडीह तालाब के समीप मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण मोटर साइकिल सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गयी. इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सिल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि की. मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल रही थी. इसकी सूचना पूर्व मुखिया डबलु महली एवं परमेश्वर महतो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को दी. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था की. कैलाश घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >