रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के युवक की मौत

खूंटी जिला अंतर्गत रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर शक्ति नगर निवासी राहुल पांडेय की मौत हो गयी. रालुह मारवाड़ी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था और अपने पिता मनोज पांडेय की एकमात्र संतान था.

रांची. खूंटी जिला अंतर्गत रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर शक्ति नगर निवासी राहुल पांडेय की मौत हो गयी. रालुह मारवाड़ी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था और अपने पिता मनोज पांडेय की एकमात्र संतान था. घटना के बाद राहुल पांडेय के जीवित होने की आस में लोग उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है. पुलिस बुधवार को शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. जानकारी के अनुसार मृतक अपने छह दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने के लिए गया था. वह चार फीट गहरे पानी में नहा रहा था, लेकिन अचानक पानी बढ़ाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. मृतक के दोस्तों के अनुसार उन्होंने राहुल को काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें असफल रहे. पानी कम होने के बाद दोस्तों ने मिलकर किसी तरह राहुल को बाहर निकाल और उसके जीवित होने की आस में उसे लेकर आननफानन में पारस अस्पताल पहुंचे. लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रात में पारस अस्पताल पहुंचे और मृतक छात्रों के दोस्तों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >