सिमलिया में युवक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के सिमलिया निवासी मंगल उरांव (पिता-धुरगुड़ उरांव) ने गांव के हीं सरफराज अंसारी उर्फ सोनू एवं उसके दोस्त के विरुद्ध रातू थाना में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रातू. थाना क्षेत्र के सिमलिया निवासी मंगल उरांव (पिता-धुरगुड़ उरांव) ने गांव के हीं सरफराज अंसारी उर्फ सोनू एवं उसके दोस्त के विरुद्ध रातू थाना में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगल उरांव 17 जून की रात घर में सोया हुआ था, तभी रात करीब दो बजे कुछ तोड़ने की आवाज सुनायी दी. वह अपने परिवार के साथ जब बाहर निकला, तो देखा सरफराज अपने दोस्तों के साथ उसकी चहारदीवारी को तोड़ रहा है. जब मंगल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर छुरे से हमला किया, जिससे वह घायल होगा. इसके बाद सभी लोग वहां से फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >