युवक की चाकू से गोदकर हत्या

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव निवासी शिवा (23 वर्ष) की उसके दोस्त ने ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने आरोपी अनिल उरांव व बंधनु उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को कोविड टेस्ट निगेटिव आने पर जेल भेजा जायेगा. पिठोरिया थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि शिवा के गायब होने की सूचना उसके परिजनों ने रविवार की रात लगभग नौ बजे दी.

जब पुलिस ने शिवा के पिता अनिल राम से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि शिवा अपने दोस्त अनिल उरांव के साथ घर से निकला था. पुलिस ने शक के आधार पर अनिल को रात लगभग 12 बजे गिरफ्तार किया. उसने पूछताछ में शिवा की हत्या की बात कबूल की. वहीं दूसरे आरोपी बंधनु उरांव को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी के अनुसार शिवा की हत्या रविवार की शाम ही लगभग सात बजे की गयी थी. अनिल उरांव की निशानदेही पर शव दुबलिया गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर रेंडो नदी के समीप स्कूल के पास खाई से बरामद किया गया.

शराब पीने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर हुई था बकझक : आरोपी

आरोपी अनिल उरांव ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम शिवा व बंधनु के साथ उसने शराब पी थी. इसके बाद शिवा व उसके बीच पैसे के लेनदेन को लेकर बकझक होने लगी. इसी बीच शिवा ईंट उठाकर उसे मारने लगा. बाद में वह चाकू निकाल लिया, जिससे वह काफी डर गया. इसके बाद उसने वहीं पड़े बांस के खूंटा से शिवा पर वार कर दिया. फिर चाकू छीनकर उसी चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. लाश को मोटरसाइकिल में पीछे रखकर रेंडो नदी के समीप ले आया व ठिकाने लगा दिया. अनिल ने बताया कि वह शिवा को मारना नहीं चाहता था. उसने नशे में मुझ पर चाकू से कई वार कर दिया, जिससे गुस्सा आ गया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >