ओरमांझी. थाना क्षेत्र के सपही नदी स्थित शमशान घाट के समीप मंगलवार कि दोपहर डहू निवासी अशेश्वर महतो (48) का शव मिला. इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार अशेश्वर सोमवार की दोपहर गांव की एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शमशान घाट गया था. उसके बाद वह रात में नहीं लौटा. परिजन सुबह से उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बाच नदी के पास शव होने की सूचना मिली. ग्रामीण वहां पहुंचे, तो देखा कि अशेश्वर का शव वहां पड़ा है. उसके सिर पर दो स्थान पर चाकू के हमले के निशान थे. परिजनों ने आशंका जतायी है कि अशेश्वर की हत्या के बाद शव नदी के किनारे फेंका गया है. मृतक झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो का चचेरा भाई भी था.
युवक की चाकू से हमला कर हत्या, शमशान के पास फेंका शव

Birsa Munda
Copied link
पुलिस की छानबीन