आज 11 जिलों में येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 21 अगस्त को झारखंड के 11 जिलों (रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़) में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

रांची. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 21 अगस्त को झारखंड के 11 जिलों (रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़) में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रांची में भी बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि 22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 23 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 24 अगस्त को भी 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बुधवार को सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में नौ मिमी दर्ज की गयी. रांची में आठ मिमी और जमशेदपुर में सात मिमी बारिश हुई. बोकारो में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी. इस माॅनसून में अब तक राज्य में 894.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है. रांची में अब तक 1100.4 मिमी बारिश हुई है यानी यहां 51 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. जमशेदपुर में 1344.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 75 प्रतिशत अधिक है. हालांकि देवघर में आठ प्रतिशत, गढ़वा में पांच प्रतिशत, लोहरदगा में तीन प्रतिशत और पाकुड़ में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >