झारखंड में इन जिलों के लोग करते हैं सबसे ज्यादा करते हैं तंबाकू का सेवन, रिम्स में ओरल कैंसर के मरीज अधिक

झारखंड में 8.4% महिलाएं और 47.4 % पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा के लोग सबसे ज्यादा इसका सेवन करते हैं. वहीं रिम्स में सबसे अधिक ओरल कैंसर के मरीज पहुंचते हैं

रांची: तंबाकू और उससे तैयार होनेवाले उत्पाद का सेवन जानलेवा है, क्योंकि इससे कैंसर होने की आशंका सबसे अधिक होती है. तंबाकू के उत्पादों पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की चेतावनी के बाद भी लोग धड़ल्ले से इसका सेवन कर रहे हैं. जिससे जानलेवा बीमारी की चपेट में आ रहे हैं.

एनएफएचएस-पांच की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में (15 साल से ऊपर) 8.4% महिलाएं और 47.4 % पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं. इसमें ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों की संख्या सबसे अधिक है. एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट की मानें तो खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा की महिलाएं और पुरुष दोनों तंबाकू का ज्यादा सेवन करते हैं. खूंटी में 57.2%, सिमडेगा में 56.5% और पश्चिमी सिंहभूम में 56.4% पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में 19.9%, सिमडेगा में 17.6% और खूंटी में 16.2% महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं.

रिम्स में सबसे ज्यादा पहुंचते है ओरल कैंसर के मरीज :

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डेंटल कॉलेज में सबसे ज्यादा ओरल कैंसर के मरीज पहुंचते है. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अजय शाही ने बताया कि झारखंड राज्य में तंबाकू का सेवन करनेवालों की संख्या बहुत अधिक है. ओपीडी में 100 में से चार से पांच मरीजों में कैंसर का लक्षण पाया जाता है. वहीं आठ से 10 प्री-कैंसर से पीड़ित होते हैं. सबसे चिंता की बात यह है कि कैंसर से पीड़ित मरीजों में ग्रामीण क्षेत्र के मरीज ज्यादा होते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के कैंसर पीड़ित मरीजों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है. वहां सबसे पहले जागरूकता फैलाने की जरूरत है.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >