World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करेगा रांची सिटीजन फोरम, हरियाली का लिया संकल्प

World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को है. इस मौके पर रांची सिटीजन फोरम छठ घाट पार्क में पौधरोपण करेगा. रविवार को बैठक कर रांची में हरियाली का संकल्प लिया गया.

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर राजधानी रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी के छठ घाट पार्क में पौधरोपण किया जाएगा. रांची सिटीजन फोरम की बैठक में ये निर्णय लिया गया. अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में रविवार को हरमू की कायस्थ पाठशाला में बैठक हुई. इसमें रांची नगर निगम के वार्ड 53 में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसके साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का भी निर्णय लिया गया. इस दौरान लोगों ने रांची में हरियाली का संकल्प लिया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में पौधरोपण

रांची समेत झारखंड में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बैठक में पांच जून की सुबह 07:30 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरमू हाउसिंग कॉलोनी के कार्तिक उरांव चौक के ठीक पश्चिम स्थित छठ घाट पार्क में पौधरोपण का निर्णय लिया गया. इसके लिए रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. रांची का पुराना मौसम वापस लाया जा सके. इस दिशा में लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Also Read: विश्व पर्यावरण दिवस: ‘पेड़ लगाने वाले चाचा’ के नाम से मशहूर हैं 83 साल के राम दयाल महतो, लगाते हैं फलदार पौधे

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, सचिव सुशील क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी सहित सदस्य मीरा अग्रवाल, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, अशोक शर्मा, एस. एस. गुप्ता, प्रेम कुमार, कमलेश्वर प्रसाद और अमित कुमार भगत उपस्थित हुए. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने किया.

Also Read: जमशेदपुर: पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हाथियों को गांवों में प्रवेश करने से रोकेगा बांस का बखार, दलमा की तराई में की गयी है खेती

Also Read: जमशेदपुर के बीरप्रताप मुर्मू में पर्यावरण संरक्षण का जुनून ऐसा कि डुंगरी पर 12 हजार से अधिक पौधे लगाकर ला दी हरियाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >