सलाहकार समिति सदस्यों का दो को पुतला जलायेंगे मजदूर

गांधी जयंती के दिन एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्यों और पुरनाडीह परियोजना सलाहकार समिति सदस्यों का पुतला जलायेंगे.

डकरा. संडे और पीएचडी ड्यूटी के लिए पिछले कई दिनों से आंदोलनरत पुरनाडीह परियोजना के मजदूर दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्यों और पुरनाडीह परियोजना सलाहकार समिति सदस्यों का पुतला जलायेंगे. इसकी जानकारी देते हुए महेंद्र उरांव ने बताया कि क्षेत्र के सभी सलाहकार समिति सदस्य पुरनाडीह के मजदूरों के साथ धोखेबाजी का खेल खेल रहे हैं, जिसका खुलासा महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कर दिया है. महाप्रबंधक ने बताया है कि सलाहकार समिति सदस्य 50 फीसदी संडे ड्यूटी पर अपनी सहमति दे चुकी है और हमलोगों के बीच में आकर बताते हैं कि उनके संडे और पीएचडी ड्यूटी के लिए लड़ाई लड़ेंगे. बताया कि यूनियन नेताओं के इस दोहरे चरित्र से मजदूर सकते में हैं इसलिए विरोध स्वरूप पुतला जलाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में बड़ी संख्या में परियोजना के मजदूर मौजूद थे.

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने समर्थन किया

पुरनाडीह परियोजना के मजदूरों के आंदोलन को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने अपना समर्थन दिया है.जोनल अध्यक्ष रतिया गंझू ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >