झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, नगद के साथ शील्ड व प्रशस्ति पत्र मिले

झारखंड वोटर अवेयनेस कॉन्टेस्ट के माध्यम से मतदाताओं तक चुनाव आयोग की पहुंच बढ़ी है. कॉन्टेस्ट में रील्स, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. सीइओ सोमवार को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत कर रहे थे.

रांची (संवाददाता). झारखंड वोटर अवेयनेस कॉन्टेस्ट के माध्यम से मतदाताओं तक चुनाव आयोग की पहुंच बढ़ी है. कॉन्टेस्ट में रील्स, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा कि प्रतिभागियों की रचनात्मकता से मतदाताओं में जागरूकता आयेगी. साथ ही झारखंड का वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ेगा. झारखंड में लगातार चल रहे विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियानों से भी लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर होने की संभावना है. सीइओ सोमवार को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत कर रहे थे.

सीइओ ने कहा कि झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट की परिकल्पना काफी पहले की गयी थी. इस कॉन्टेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने रचनात्मक कार्य किया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों के भाग लेने से मतदान के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ा है. मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु पहल करने की अपील की. मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने विषय प्रवेश कराया. संचालन सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता ने किया. झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट में झारखंड सहित दूसरे राज्यों से भी प्रविष्टियां आयी थीं. शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, रील्स एवं पोस्टर मेकिंग कैटेगरी में प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान भी विजेता प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

चार कैटेगरी में बंटा था झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट चार कैटेगरी में बंटा था. इसमें शार्ट फिल्म कैटेगरी में रंजीत कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये नकद के साथ शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में सोलोमोन दास को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये नकद, रील्स कैटेगरी में प्रथम अजय कुमार को 10 हजार रुपये, पोस्टर कैटेगरी में प्रथम सूरज कुमार को 15 हजार रुपये नकद के साथ शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. उपरोक्त चार कैटेगरी अलग-अलग सब कैटेगरी में विभक्त था. इन सभी कैटेगरी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ स्पेशल मेंशन के कुल 41 विजयी प्रतिभागियों को के रवि कुमार, डॉ नेहा अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >