पत्नी और बेटों की हत्या कर शव को कर दिया था आग के हवाले, 4 को उम्रकैद

ठाकुरगांव के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में अपर न्यायाधीश ने महिला, उसके बड़े बेटे और छोटे बेटे की हत्या के मामले में पति, सास, ससुर और ननद को दोषी करार दिया है. चारों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

रांची. ठाकुरगांव के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के मामले में अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. अदालत ने दोषी विजेंद्र राम, कमल राम, कोशिला देवी और रीमा देवी पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मामला ठाकुरगांव थाना कांड संख्या 14/2023 से जुड़ा है. चारों आरोपी सात अप्रैल 2023 से न्यायिक हिरासत में हैं.

क्या था मामला

आरोपी विजेंद्र राम को अपनी पत्नी ममता देवी के पड़ोसी से कथित अवैध संबंध होने का शक था. उसे संदेह था कि बड़ा बेटा उसका नहीं है. इसी शक के आधार पर उसने महाराष्ट्र के नासिक में रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से हत्या की साजिश रची और अपने माता-पिता व बहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनायी. योजना के तहत ममता देवी और उसके बड़े बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. इस वारदात का गवाह बने छोटे बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद तीनों शवों को ठाकुरगांव के बगदाद जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया, ताकि उनकी पहचान मिटायी जा सके. शव करीब 80 प्रतिशत तक जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था. बाद में रामगढ़ में दर्ज एक महिला और दो बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया. मृतका के पिता की शिकायत पर ठाकुरगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >