कौन है सोनोति सोरेन, जिसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत ने झारखंड पुलिस को दिया यह निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सोनोति सोरेन की मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस से कहा है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इटावा में घायल हुई सोनोति सोरेन और उसके परिवार को झारखंड लाने की व्यवस्था करें.

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को सोनोति सोरेन की मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने पुलिस से कहा है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इटावा में घायल हुई सोनोति सोरेन और उसके परिवार को झारखंड लाने की व्यवस्था करें.

Also Read: Jharkhand: कोरोना से मुक्त होने के बाद Covid19 का हॉट स्पॉट बना गढ़वा, गांवों में संक्रमण से लोगों में दहशत

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि झारखंड की प्रवासी बच्ची सोनोति सोरेन कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में घायल हो गयी है. उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन ने उसका इलाज तो कराया, लेकिन उसके बाद किसी तरह की मदद उसे नहीं दी.

सोनोति का परिवार हरियाणा के गुड़गांव से पैदल ही साहिबगंज के लिए रवाना हो गया था. इसी क्रम में NH-2 पर एक हादसे में यह बच्ची घायल हो गयी. फिलहाल सोनोति इटावा के बेकवर थाना क्षेत्र में है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह आदेश दिये.

Also Read: झारखंड में Covid19 का तीसरा केस सामने आया, बांग्लादेश के तबलीगी जमात से लौटी बोकारो की महिला में मिला कोरोना का संक्रमण

इसके बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सोनोति को वापस लाने के लिए आईजी (ऑपरेशन) लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं. सोनोति को सकुशल वापस लाने में झारखंड पुलिस उसकी पूरी मदद करेगी.

उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया है कि वे जहां कहीं भी होंगे, उनकी सरकार उन्हें सुरक्षित घर तक लाने में पूरी मदद करेगी. हेमंत सोरेन की सरकार की पहल पर ही तेलंगाना से रांची के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन चली थी. अब तक 1.35 लाख से अधिक लोग अपने घर पहुंच चुके हैं.

राशन डीलर पर कार्रवाई का आदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग के उपायुक्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राशन डीलर पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री को बताया गया कि आपदा की घड़ी में भी हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राशन डीलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >