जब गब्बर ने कालिया से मास्क पहनने को कहा

कोरोना से बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कई मीम्स शेयर किये जा रहे हैं. इन्हें झारखंड व बिहार के पर्यावरण और ऊर्जा विकास केंद्र (सीड), मुंबई के वातावरण फाउंडेशन तथा बेंगलुरु के झटका डॉट ओआरजी सहित कुछ संगठनों ने तैयार किया है.

रांची : कोरोना (Coronavirus) से बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) व इंस्टाग्राम (Instagram) पर कई मीम्स शेयर किये जा रहे हैं. इन्हें झारखंड (Jharkhand) व बिहार (Bihar) के पर्यावरण और ऊर्जा विकास केंद्र (सीड), मुंबई (Mumbai) के वातावरण फाउंडेशन (Vatavaran Foundation) तथा बेंगलुरु (Bengaluru) के झटका डॉट ओआरजी सहित कुछ संगठनों ने तैयार किया है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची की सबसे बड़ी दवा दुकान आजाद फार्मा बंद

सीड (CEED) से जुड़े मुन्ना झा ने बताया कि बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों की लोकप्रियता व आम लोगों तक इनकी पहुंच को ध्यान में रखते हुए टीम ने अब तक शोले (Sholay), दीवार (Deewar) और चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों के कुछ सबसे चर्चित दृश्यों का उपयोग करते हुए मास्क (Mask) पहनने के संदेश दिया है.

उन्होंने कहा, ‘हमें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार व अन्य कई राज्यों के लोगों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.’

शोले का मीम

गब्बर सिंह : अरे ओ सांभा, सरकार ने मास्क को लेकर का बोला?

सांभा : धारा 188 लागू किया है सरदार.

गब्बर सिंह : उ का है?

सांभा : पब्लिक में मास्क नहीं पहना, तो छह महीने की जेल और हजार रुपये का जुर्माना.

गब्बर सिंह : छह महीने की सजा! अब सब मास्क पहनो. (गांव के सभी लोगों ने मास्क पहन लिया है, सिवाय कालिया के)

गब्बर सिंह : अब तेरा क्या होगा रे कालिया?

इसके साथ ही यह संदेश आता है कि कालिया का तो पता नहीं, पर मास्क पहनकर ही आप अपनी जान बचा सकते हैं.

फिल्म दीवार की दूसरी मीम

विजय : देखो, ये वही मैं हूं और यही तुम हो. आज मेरे पास कई बिल्डिंग हैं, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है, बंगला है, गाड़ी है. क्या है तुम्हारे पास?

दूसरे दृश्य में रवि (शशि कपूर) मास्क पहने नजर आता है. इस कमेंट के साथ कि विजय को पता हो न हो, पर आप तो समझ ही लीजिए कि मास्क ही आपके और कोरोना के बीच की दीवार है. मास्क पहनो, कोरोना से बचो.

चेन्नई एक्सप्रेस से जुड़ी मीम

राहुल : मेन प्वाइंट पर आओ मीनम्मा.

मीनम्मा : ये टाइम पर तुम पास नहीं आ सकता. (इसके साथ ही यह संदेश दिया जाता है: दूर रह दूरी रखो कोरोना से बचो)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >