पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, मकर संक्रांति के दिन भी नहीं रहेगी ठिठुरन

राजधानी रांची में शनिवार (14 जनवरी) को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम औ न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और 2.7 डिग्री अधिक रहा.

By Mithilesh Jha | January 14, 2023 2:18 PM

झारखंड का मौसम सुहाना हो गया है. मकर संक्राति के दिन पहले कड़ाके की ठंड पड़ती थी, लेकिन इस बार वैसी ठंड नहीं पड़ेगी. इसकी वजह है पश्चिमी विक्षोभ. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान बढ़ गया है. गिरिडीह को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. अधिकतम तापमान तो लगभग सभी जिलों में बढ़ा हुआ है.

रांची में तापमान सामान्य से ज्यादा|Ranchi Weather

राजधानी रांची में शनिवार (14 जनवरी) को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम औ न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 3.6 डिग्री और 2.7 डिग्री अधिक रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक, तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री अधिक रहा.

खूंटी झारखंड में सबसे सर्द जगह

चाईबासा सबसे पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो चाईबासा का तापमान सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. खूंटी का तापमान न्यूनतम रहा. यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी छाया रहा. हालांकि, 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. रांची में दिन में भी गर्मी में तपिश कम रही.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: बादल छटते ही फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द,कई देर से चलेगी रात के तापमान में आयेगी गिरावट

मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले तीन दिन में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. उसके बाद अगले दो दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 17 जनवरी तक सुबह में धुंध छाये रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. कहा है कि 18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, मकर संक्रांति के दिन भी नहीं रहेगी ठिठुरन 2
कल रांची में छायी रहेगी धुंध

रांची में 15 जनवरी को सुबह में धुंध छायी रहेगी और बाद में आसमान साफ हो जायेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 17 जनवरी को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है.

18 जनवरी को आसमान में छाये रहेंगे बादल

इसके बाद 18 जनवरी को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. तापमान में औ वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि की संभावना जतायी जा रही है. ऐसा होने पर रांची का न्यूनतम तापमान उस दिन 13 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. 19 एवं 20 जनवरी को सुबह में धुंध छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

Next Article

Exit mobile version