वर्ल्ड की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी आज, अतनु दास के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी

Deepika Kumari, Wedding Rituals, Ranchi, Jharkhand, Atanu Das, World No.1 Archer Deepika : रांची/रातू : इंटरनेशनल आर्चरी की नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी की आज शादी है. वह साथी खिलाड़ी अतनु दास के साथ परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. पिछले दिनों उनकी शादी की रस्में शुरू हुई थीं. रविवार (28 जून, 2020) को उनके रातू स्थित घर में दीपिका कुमारी ने शगुन की बरी पारी. शाम को मड़ाई स्थान से मटकोड़ किया गया. रात में हल्दी की रस्म पूरी की गयी. दीपिका कुमारी 30 जून (मंगलवार) को रांची के मोरहाबादी स्थित विशाल बैंक्वेट हॉल में अतनु दास के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगी.

रातू (संजय) : इंटरनेशनल आर्चरी की नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी की आज शादी है. वह साथी खिलाड़ी अतनु दास के साथ परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. पिछले दिनों उनकी शादी की रस्में शुरू हुई थीं. रविवार (28 जून, 2020) को उनके रातू स्थित घर में दीपिका कुमारी ने शगुन की बरी पारी. शाम को मड़ाई स्थान से मटकोड़ किया गया. रात में हल्दी की रस्म पूरी की गयी. दीपिका कुमारी 30 जून (मंगलवार) को रांची के मोरहाबादी स्थित विशाल बैंक्वेट हॉल में अतनु दास के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगी.

विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास के विवाह समारोह में मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किये जायेंगे. शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों का पालन करने की गुजारिश की गयी है. दीपिका ने एक दिन पहले खुद इसकी जानकारी दी थी. दीपिका ने कहा था कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे हैं.

दीपिका की मानें, तो मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं. इस दौरान परिवार के सभी सदस्य विवाह मंडप में नहीं होंगे. परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे. पहले बैच के 50 लोग शाम 5:30 बजे से सात बजे तक आयेंगे. शेष मेहमान इसके बाद आयेंगे. जब तक मेहमान बैंक्वेट हॉल में रहेंगे, परिवार के लोग घर में रहेंगे.

Also Read: झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात, 5 मकान तोड़े, एक व्यक्ति घायल

दीपिका कुमारी ने यह भी कहा था कि मेहमानों के आने पर मास्क एवं सैनिटाइजर उन्हें दिये जायेंगे. इसकी पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली गयी है. एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके. उन्होंने कहा कि वह खुद को और दूसरे लोगों को सुरक्षित रहने के तमाम उपाय करेंगी.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि दीपिका की शादी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन मुंडा भी शामिल हो सकते हैं. दीपिका को सर्वश्रेष्ठ तीरंताज बनाने में अर्जुन मुंडा की अहम भूमिका रही है. रांची की दीपिका ने वर्ष 2018 में अतनु दास के साथ सगाई की थी. अब दोनों विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Also Read: शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका और अतनु दास की शादी 30 जून को रांची में, रखा जायेगा इस बात का खास ख्याल

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >