Jharkhand Weather: दो दिन में करीब 7 डिग्री घटा रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में 2 दिन में अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री घट गया है. झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची का तापमान दो दिन में करीब 7 डिग्री (6.9 डिग्री) सेंटीग्रेड तक घट गया है. लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. रविवार (7 अप्रैल) की रात को हुई बारिश के बाद सोमवार (8 अप्रैल) को ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है. मौसम विभाग की मानें, तो अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.

Jharkhand Weather: 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा उच्चतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Center) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड (Jharkhand Weather News) में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 2-3 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 8 अप्रैल को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा. इसकी अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर रहने की उम्मीद है. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

9 अप्रैल को आधा दर्जन जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार

उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को झारखंड के पश्चिमी भागों में कम से कम आधा दर्जन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात होने के संकेत हैं.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी से राहत, गिरा पारा, 12 अप्रैल तक इन इलाकों में बारिश के आसार

10 अप्रैल को दक्षिणी हिस्से में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात

10 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ मध्य भागों में भी कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी होने की संभावना है. इसके बाद 11 अप्रैल को भी राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं का झोंका भी चल सकता है.

सोमवार से ही रांची के आसमान में छाये रहेंगे बादल

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो सोमवार से ही आसमान में बादल छाये रहेंगे. सोमवार को एक-दो बार हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 9 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. 10 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.

Read Also : Jharkhand Weather: कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

सरहुल के दिन 11 अप्रैल को भी मौसम रहेगा सुहाना

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 11 अप्रैल को भी मौसम सुहाना रहेगा. राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मेघ गरजेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है. इसके अगले दिन 12 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आंशिक बादल भी छाए रहेंगे. इसके बाद 13 अप्रैल से मौसम के शुष्क होने का अनुमान है.

मंगलवार को झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

  • पलामू
  • गढ़वा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >