रांची-जमशेदपुर का गिरा पारा, वैलेंटाइन डे की रात बनेगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा झारखंड का मौसम

रांची के तापमान में 4.4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि जमशेदपुर का तापमान 3.4 डिग्री लुढ़क गया. वहीं डालटेनगंज में भी न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिर गया. रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 12.3 डिग्री और 12.2 डिग्री रहा.

Jharkhand Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे से पहले पछुआ हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट आयी है. आगामी दिनों में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में आसमान में बादल भी छायेंगे. इससे मौसम और सर्द हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि वैलेंटाइन डे की रात हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार होगा, जिससे मौसम बदल सकता है.

रांची का तापमान 4.4 डिग्री गिरा

सोमवार को रांची के तापमान में 4.4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि जमशेदपुर का तापमान 3.4 डिग्री लुढ़क गया. वहीं डालटेनगंज में भी न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिर गया. रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान क्रमश: 12 डिग्री, 12.3 डिग्री और 12.2 डिग्री रहा. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 0.3 डिग्री कम है, जबकि जमशेदपुर का 2.5 डिग्री. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा.

रांची का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को रांची के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. राजधानी का तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरकर 30.7 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
17 फरवरी 2023 को आसमान में छाये रहेंगे आंशिक बादल

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर और चाईबासा का उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वोच्च था. 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सिमडेगा सबसे सर्द जिला रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में अगले दो दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आयेगी. इसके बाद तीन दिन तक तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री तक बढ़ जायेगा. हालांकि, इस दौरान 17 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्से में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

17 फरवरी को रांची का उच्चतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान की बात करें, तो 14 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता सकता है.न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है. 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री हो जाने का अनुमान है. 17 फरवरी को रांची का उच्चतम तापमान 30 डिग्री हो जाने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. इस दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है.

Also Read: Kiss Day पर 3-4 डिग्री गिरेगा झारखंड का तापमान, रांची में गर्मी बढ़ायेगा ‘वैलेंटाइन डे’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >