Weather Alert: रांची, जमशेदपुर में चिलचिलाती गर्मी, गुमला, खूंटी समेत इन 11 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम 11 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम केंद्र रांची ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों से न निकलें. वर्षा और वज्रपात की आशंका है. अगर बाहर हैं, तो सावधान रहें...

Weather Alert : झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, डालटेनगंज और चाईबासा में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है. लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं. थोड़ी देर में राहत मिल सकती है. जी हां. गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, लोहरदगा, रांची, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

इन जिलों में वर्षा-वज्रपात के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ घंटों में राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला के अलावा गुमला, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बादल गरजेंगे. वज्रपात के साथ वर्षा भी होने की संभावना है. वर्षा और वज्रपात के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

इसके साथ ही मौसम केंद्र रांची ने इन जिलों के लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. कहा है कि मौसम बदलने के बाद लोग घरों से बाहर न निकलें. अगर आप घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित जगहों पर छिप जायें. पेड़ और बिजली के पोल से दूर रहें. किसानों को भी खेत में न जाने की सलाह दी गयी है, क्योंकि वे वज्रपात की चपेट में आ सकते हैं.

झारखंड में 23 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची की ओर से 23 मई तक के लिए वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. कहा गया है कि 20 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 21 मई को उत्तर पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. 22 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा उससे सटे जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा और वज्रपात हो सकता है.

Also Read: हीट स्ट्रोक, हीट रैश का खतरा बढ़ा, झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दी ये सलाह

22 मई तक झारखंड में कहीं न कहीं होगी वर्षा

मौसम केंद्र की मानें, तो 19 से 22 मई तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में हर दिन कहीं न कहीं वर्षा होगी. वज्रपात होगा और इसके साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. रांची का तापमान को अभी 40 डिग्री के करीब है, 21 मई 2023 को 41 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >