Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Weather Alert: झारखंड में आने वाले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश एवं वज्रपात होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. 24 मई के लिए मौसम विभाग ने 2-2 येलो अलर्ट जारी किये हैं. 25 और 26 मई को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जतायी है. राजधानी रांची में भी 23 से 28 मई तक आंशिक बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान है.

Weather Alert: झारखंड में आने वाले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी है. अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 23 मई के लिए विभाग की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं का झोंका चलेगा. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है. इतना ही नहीं, झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रहने की उम्मीद है. एक और येलो अलर्ट में मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम केंद्र ने 23 मई 2025 के लिए 18 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया.

24 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किये 2-2 येलो अलर्ट

शनिवार 24 मई के लिए दो-दो येलो अलर्ट जारी किये गये हैं. पहले अलर्ट में मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाों का झोंका के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इन जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दूसरी चेतावनी में कहा गया है कि उत्तर-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

मौसम केंद्र ने 24 मई 2025 के लिए पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया.

25-26 मई को तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

रविवार और सोमवार यानी 25 और 26 मई के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मंगवार और बुधवार यानी 27 और 28 मई को राज्य में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम केंद्र ने 25 मई 2025 के लिए पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 से 28 मई तक कैसा रहेगा रांची का मौसम?

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 23 से 26 मई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है. 27 और 28 मई को भी आंशिक बादल छाये रहने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 22 मई 2025 को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा

जंगल से निकलकर घाटशिला शहर पहुंचा प्यासा हिरण, गांव के कुत्तों ने दौड़ाया फिर पहुंची वन विभाग की टीम

Liquor Scam: देर रात 3 लोगों की गिरफ्तारी, आज होगी कोर्ट में पेशी, विनय चौबे के लिए सीएम से खास मांग

Sudha Milk Price: महंगाई की मार, आज से सुधा दूध हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >