अनगड़ा: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से रांची जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल और सीता फॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित इन झरनों की सुंदरता देखते ही बन रही है. बड़ी संख्या में पर्यटक नजारा देखने पहुंच रहे हैं. हालांकि, तेज बहाव और बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन व पर्यटनकर्मियों ने पर्यटकों से झरने के समीप नहीं जाने और पानी में नहीं उतरने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है.
बारिश से झरनों का बढ़ा जलस्तर, बड़ी संख्या में नजारा देखने पहुंच रहे हैं पर्यटक

जोन्हा फॉल का विहंगम दृश्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
रांची के जोन्हा, हुंडरू और सीता फॉल में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने पर्यटकों को झरने के पास न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है।