छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

लोकसभा चुनाव को लेकर गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली फ्रेंड्स कॉलोनी पंडरा से हाजी चौक, काठीटांड़ तक गयी.

रांची. लोकसभा चुनाव को लेकर गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली फ्रेंड्स कॉलोनी पंडरा से हाजी चौक, काठीटांड़ तक गयी. छात्रों ने नुक्कड़ नाटक मतदाता हो अधिकार पहचानो, जागरूक बनो और बनाओ प्रस्तुत किया. साथ ही छात्रों ने ”इको फ्रेंडली पेपर बैग” भी वितरित किया और लोगों की अनुमति से जागरूकता स्टीकर भी चिपकाया. छात्रों ने लोगों से वोट देने का आग्रह किया. प्राचार्या शालिनी विजय ने कहा कि मतदान एक पर्व की तरह होता है, जिसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. संचालन निकिता कौर, नीलम कुमारी, सचिन सिंह और टूंपा पॉल ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >