रांची. झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोस के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार तीन अप्रैल को पूरे झारखंड राज्य में झारखंड वॉलीबॉल दिवस मनाया जायेगा. झारखंड वॉलीबॉल संघ से संबद्ध सभी जिला संघों, यूनिट व क्लबों द्वारा इस अवसर पर कई वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. सभी खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है. इस अवसर पर सभी जिलाें में वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं, युवाओं और नवोदित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र, जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों का सम्मान और वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
