सिल्ली-मुरी में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी, हिंडालको से रेलवे कॉलोनी तक सजे पंडाल

विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सिल्ली और मुरी क्षेत्रों में जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं. गुरुवार को होने वाली पूजा के लिए विभिन्न स्थानों पर खूबसूरत पंडाल सजाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है.

सिल्ली. सिल्ली, मुरी और आसपास के क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसे लेकर हिंडालको, मुरी रेलवे, बड़ा मुरी, सिल्ली, पतराहातू, बंता और रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों में आकर्षक पंडाल सजाये गये हैं.

मुरी रेलवे और हिंडालको में विशेष कार्यक्रम

पूजा को लेकर कई पंडालों में भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. मुरी रेलवे कॉलोनी और हिंडालको परिसर में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की गयी है. पूजा को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >