नाबालिग से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर वीडियो कर दिया वायरल

थाना क्षेत्र की 14 वर्षीया नाबालिग ने दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

नामकुम : थाना क्षेत्र की 14 वर्षीया नाबालिग ने दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों में गौतम महली (पिता शंकर महली, महुआटोली, नामकुम) और बिट्टू तिर्की (पिता स्व चंदन तिर्की, घाघरा, थाना डोरंडा) शामिल हैं. नाबालिग के अनुसार, बीते तीन जुलाई को वह घर पर अकेली थी. उसकी मां किसी काम से बाहर गयी हुई थी. इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे गौतम महली और बिट्टू तिर्की उसके घर में घुस गये अौर दरवाजा बंद कर दिया.

दोनों को देखकर जब उसने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया. किसी को भी दुष्कर्म की बात बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी दी. डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इसके बाद भी आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

  • नामकुम थाना क्षेत्र का है मामला, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

  • तीन जुलाई को पीड़िता घर में अकेली थी, दोनों आरोपी घर में घुसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >